Monday 24 March 2014

Human Nature according to their Belly

सुंदर पेट किसी भी व्यक्ति के सौंदर्य में वृद्धि करता है। विशेष रूप से किसी स्त्री के लिए सुंदर और आकर्षक पेट काफी मायने रखता है। जिस स्त्री का पेट सुंदर दिखाई देता है, उसका आकर्षण काफी अधिक रहता है। जबकि बेडोल और मोटे पेट की वजह से चेहरे की सुंदरता भी कई बार फीकी पड़ जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हम किसी स्त्री या पुरुष के पेट को देखकर भी उसके स्वभाव की खास बातें बातें मालूम कर सकते हैं।

जानिए पेट के आधार पर किसी स्त्री या पुरुष के स्वभाव की बातें कैसे मालूम की जा सकती हैं...

          जिस स्त्री का पेट अधिक ऊंचा दिखाई देता है, वह पुरुषों की ओर जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। इस प्रकार के पेट वाली स्त्रियां हमेशा सुंदर दिखने का प्रयास करती हैं। आमतौर पर इसप्रकार के पेट वाली स्त्री अपने पति से संतुष्ट नहीं रहती है।
          यदि किसी स्त्री या पुरुष के पेट पर एक वलि (रेखा) होती है तो वह शास्त्रों का ज्ञाता होता है। ऐसे लोग घर-परिवार और समाज में विशेष स्थान हासिल करते हैं।
          जिन स्त्रियों का पेट बहुत सुंदर दिखाई देता है, वे भाग्यशाली होती हैं। चिकना, पतला और सुंदर आकार का पेट शुभ होता है। ऐसी स्त्रियां जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करती हैं।
          यदि किसी स्त्री का पेट, कमर के बराबर मोटा होता है तो ऐसी स्त्री किसी परिरिस्थिति में हार नहीं मानती है। ये स्त्रियां धन संबंधी कार्यों में समझौता भी नहीं करती हैं। आमतौर पर ऐसे पेट वाली स्त्रियां पति के लिए भाग्यशाली होती हैं।
          जिन स्त्रियों के पेट का आकार बेडोल और सुंदर नहीं दिखाई देता है, आमतौर पर वे अपने जीवन में काफी संघर्ष करती हैं।
          यदि किसी पुरुष के पेट पर दो रेखाएं दिखाई देती हैं तो व्यक्ति स्त्री का उपभोग करने वाला होता है।
          जिन लोगों के पेट पर तीन रेखाएं पड़ती हैं, वह आचार्य पद प्राप्त करता है। ऐसे लोग विद्वान होते हैं और अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करते हैं।
          जिन लोगों के पेट पर चार रेखाएं दिखाई देती हैं, वे लोग अधिक पुत्र संतान प्राप्त करते हैं।
          यदि किसी व्यक्ति के पेट पर एक भी रेखा नहीं दिखाई देती है तो ऐसे लोग किसी राजा के समान सुख प्राप्त करने वाले होते हैं। ऐसे लोग शाही अंदाज में जीवन व्यतीत करते हैं।

नाभि बताती है ये बातें

    जिन लोगों की नाभि दक्षिणावर्त यानी सीधे हाथ की ओर मुंह वाली होती है, वे लोग भाग्यशाली होते हैं। जबकि वामवर्त नाभि यानी बाएं हाथ की ओर मुंह वाली नाभि अशुभ मानी जाती है।
    जिन लोगों की नाभि गहरी होती है, वे लोग जीवन में सभी सुख और सुविधाएं प्राप्त करते हैं।
    जिन लोगों की नाभि ऊंची होती है, वे लोग कई बार अपनी माता के दुख का कारण बनते हैं।

पेट पर तिल हो तो

- जिन लोगों के पेट पर तिल होता है, वे लोग अलग-अलग तरह का खाना पसंद करते हैं। इनके जीवन का मुख्य उद्देश्य अच्छा भोजन खाना ही होता है।

- जिन लोगों के पेट के एकदम बीच में तिल होता है, वे लोग डरपोक प्रवृत्ति के हो सकते हैं।

- व्यक्ति की पसली पर तिल होना व्यक्ति के डरपोक स्वभाव की ओर इशारा करता है।

    ध्यान रखें कि स्त्री के शरीर पर बाएं ओर के तिल शुभ होते हैं जबकि पुरुष के शरीर पर दाहिनी ओर के तिल शुभ माने गए हैं।

10 घरेलू नुस्खे: इनसे बहुत पीले दांत भी सफेद हो जाएंगे

अक्सर आत्मविश्वास न होने के कारण कुछ लोग खुल कर नहीं मुस्कुराते। इसका कारण उनके दांतों का पीलापन होता है। सही ढंग से केयर न करने या प्लाक जमने के कारण दांत पीले हो जाते हैं। इसके अलावा, खाने की कुछ चीजों के लगातार उपयोग, बढ़ती उम्र या अधिक दवाइयों का सेवन भी दांतों के पीलेपन के कारण हो सकते हैं। हममें से अधिकतर लोग चेहरे की खूबसूरती पर बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन समय रहते दांतों की खूबसूरती पर ध्यान नहीं देते। 
ऐसे में, जब दांत बहुत अधिक पीले या बदरंग हो जाते हैं तो ये अच्छा नहीं लगता। यदि आपके साथ भी यह समस्या है तो दांतों को सफेद बनाने के लिए अपनाएं ये दस तरीके:

तुलसी- तुलसी में दांतों का पीलपन दूर करने की अद्भुत क्षमता पाई जाती है। साथ ही, तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं।

स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी दांतों को चमकदार बनाने का सबसे टेस्टी उपाय है। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है। स्ट्रॉबेरी को पीस लें। इसके पल्प में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। ब्रश करने के बाद इस मिश्रण को उंगली से दांतों पर लगाएं, दांत चमकने लगेंगे। 

केला- केला पीस लें। इसके पेस्ट से दांतों को रोज 1 मिनट तक मसाज करें। उसके बाद दांतों को ब्रश करें। रोजाना ये उपाय करने से धीरे-धीरे दांतों का पीलापन खत्म हो जाएगा।

नींबू- नींबू एक ऐसा फल है जो मुंह की लार में वृद्धि करता है। इसलिए यह दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एक नींबू का रस निकालकर उसमें उतनी ही मात्रा में पानी मिला लें। खाने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। इस नुस्खे को अपनाने से दांत सफेद हो जाते हैं और सांसों की दुर्गंध भी दूर हो जाती है।

नमक- नमक दांतों को साफ करने का सदियों पुराना नुस्खा है। नमक में थोड़ा-सा चारकोल मिलाकर दांत साफ करने से पीलापन दूर हो जाता है और दांत चमकने लगते हैं।

संतरे के छिलके- संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें। ब्रश करने के बाद इस पाउडर से दांतों पर हल्के से रोजाना मसाज करें। संतरे में मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम के कारण दांत मोती जैसे चमकने लगते हैं।

गाजर- रोजाना गाजर खाने से भी दांतों का पीलापन कम हो जाता है। दरअसल, भोजन करने के बाद गाजर खाने से इसमे मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं।

विनेगर- एक चम्मच जैतून के तेल में एप्पल विनेगर मिला लें। इस मिश्रण में अपना टूथब्रश डुबाएं और दांतों पर हल्के-हल्के घुमाएं। ये प्रक्रिया तब तक दोहराएं, जब तक मिश्रण खत्म न हो जाएं। इस नुस्खे को अपनाने से दांतों का पीलापन मिट जाता है। साथ ही, सांसों की दुर्गंध की समस्या भी नहीं रहती है।

नीम- नीम का उपयोग प्राचीनकाल से ही दांत साफ करने के लिए किया जाता रहा है। नीम में दांतों को सफेद बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं। यह नेचुरल एंटीबैक्टिीरियल और एंटीसेप्टिक है। रोजाना नीम के दातून से मुंह धोने पर दांतों के रोग नहीं होते हैं। 

बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा पीले दांतों को सफेद बनाने का सबसे अच्छा घरेलू तरीका है। ब्रश करने के बाद थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ करें। इससे दांतों पर जमी पीली पर्त धीरे-धीरे साफ हो जाती है। बेकिंग सोडा और थोड़ा नमक टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से भी दांत साफ हो जाते हैं।